उपयोग की शर्तें (Terms & Conditions)

प्रभावी तिथि: 01 जनवरी 2024 • सनातन समर्थक पार्टी (S.S.P.)

1. शर्तों की स्वीकृति

सनातन समर्थक पार्टी (S.S.P.) के आधिकारिक वेब पोर्टल अथवा संबद्ध डिजिटल सेवाओं का अवलोकन या उपयोग करके आप इन सेवा शर्तों के अधीन होने की पूर्ण सहमति व्यक्त करते हैं। यदि आप इन शर्तों से सहमत नहीं हैं, तो कृपया पोर्टल की सेवाओं का उपयोग न करें।

2. पोर्टल का अधिकृत उपयोग एवं नागरिक आचार संहिता

पोर्टल का उपयोग करते समय प्रत्येक उपयोगकर्ता निम्नलिखित आचरण हेतु प्रतिबद्ध है:

  • पंजीकरण के समय केवल सत्य, प्रामाणिक और अद्यतन विवरण प्रस्तुत करना।
  • पोर्टल पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, असत्य, आपत्तिजनक या विघटनकारी सामग्री पोस्ट न करना।
  • पार्टी के प्रतीक चिन्ह, नाम अथवा पदाधिकारियों के वक्तव्यों का अनाधिकृत अथवा तोड़-मरोड़ कर व्यावसायिक उपयोग न करना।
  • डिजिटल सुरक्षा तंत्र में सेंध लगाने या अनुचित ऑटोमेशन/स्क्रैपिंग का प्रयास न करना।

3. बौद्धिक संपदा अधिकार

वेबसाइट पर प्रदर्शित समस्त लोगो, पाठ्य सामग्री, आधिकारिक संकल्प पत्र, नीतियां और ग्राफिक्स सनातन समर्थक पार्टी की बौद्धिक संपदा हैं। इनका उपयोग केवल गैर-व्यावसायिक प्रचार-प्रसार और पार्टी के जन-जागरण अभियानों हेतु ही अनुमत है।

4. वैधानिक क्षेत्राधिकार (Jurisdiction)

इन शर्तों से उत्पन्न किसी भी विधिक विवाद का निस्तारण भारत के कानूनों के अनुसार होगा तथा इसका अनन्य विधिक क्षेत्राधिकार सक्षम न्यायालय, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में ही स्थित होगा।